रतिया क्षेत्र के गांव कवलगढ में मंगलवार शाम को आसमानी बिजली गिरने से साढ़े 15 वर्षीय किशोर दिलबाज़ की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है वही पुलिस ने मृतक किशोर के चाचा करमजीत के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सोप दिया नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक के चाचा कर्मजीत व अन्य परिजनों ने बताया कि उनका घर ढाणी में बने खेतो में बना हुआ है व उनके घर में चिनाई मिस्त्री घर में काम कर रहा था कि अचानक बारिश के चलते दिलबाज घर की छत पर चढ़कर गट्टे डाल रहा था, ताकि बारिश का पानी घर के अंदर न आए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ अचानक बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया व दिलबाज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।