फतेहाबाद की जाखल मंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से शुक्रवार शाम आयोजित हनुमान चालीसा कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के सिरसा से लोकसभा प्रत्याशी अशोक तंवर व सुभाष बराला का किसानों ने विरोध कर दिया। कार्यक्रम को लेकर भारी पुलिस बल मौजूद रहा और इस दौरान किसानों के विरोध में दोनो नेताओं को मुश्किल से निकाला गया।