फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: सस्पेंड कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह बोले- सीएम नायब सैनी अब तक के सबसे बढ़िया मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोपों के चलते कांग्रेस पार्टी से निलंबित किए गए रतिया के कांग्रेसी विधायक जरनैल सिंह ने सोमवार को श्री कृष्ण गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जमकर तारीफ की और कहा कि नाम के साथ-साथ मुख्यमंत्री नाम के साथ काम भी नायाब करते हैं हरियाणा के सीएम नायब सैनी उन्होंने कहा कि रतिया के विकास की गाड़ी अब रफ्तार पकड़ेगी। सीएम नायब सैनी ने हमें बहुत मान-सम्मान बख्शा है। उनका भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री बहुत बढिय़ा आदमी है। मेरा पहले दिन से ही उनके साथ प्यार बढ़ा है। मैं जब भी किसी काम के लिए उनके पास गया, तो तुरंत काम किया है। उनका कि मेरी तरह कांग्रेस पार्टी के लगभग सभी विधायक मुख्यमंत्री के पास काम के लिए जाते हैं क्योंकि वह अब तक के सबसे बढिय़ा मुख्यमंत्री है, उनके नाम की तरह काम भी नायाब हैं। मैं विपक्ष का विधायक हूं, फिर भी हमें पूरी पावर दी हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यक्रम के लिए विपक्षी पार्टी के विधायक को मुख्य अतिथि बनाकर भेजा हो बल्कि गौ माता की सेवा का मौका देकर मुख्यमंत्री ने उन पर बड़ी कृपा की है जिसके लिए मेरे पास उनकी तारीफ करने के लिए शब्द नहीं है। विधायक जरनैल सिंह सोमवार को श्रीकृष्ण गऊशाला में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की गऊशालाओं में पल रहे गौवंशों के लिए अनुदान राशि चैक लगातार वितरण कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत पहुंचे थे जहां कांग्रेस विधायक द्वारा मुख्यमंत्री सैनी की खुलकर तारीफ करने की खूब चर्चाएं हो रही थी वही कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम करती है। समर्थक हो या विपक्ष यदि कोई साथ चलकर विकास की राजनीति करता है तो भाजपा दिल खोलकर उसका स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण को प्रबल करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेशभर की गऊशाओं को करोड़ों रुपये का अनुदान राशि दी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें