फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के गांव भिरडाना व काताखेड़ी रूट पर बसों की समस्या को लेकर समाधान शिविर में छात्रों ने दी शिकायत

गांव भिरडाना व काताखेड़ी रूट पर कई दिनों से आ रही बसों की समस्या को लेकर कुछ युवाओं व छात्राओं ने समाधान शिविर में पहुंचकर उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती को एक शिकायत सौपी। छात्रों का कहना है कि पिछले तीन-चार दिनों से बस निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रही है वहीं कुछ निर्धारित समय पर रूट या बस बंद कर दिए है। जिस कारण गांवों से शहर में आने वाले ग्रामीणों, युवाओं व छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र जसविंद्र, गुरप्रीत, सुखराज आदि ने बताया कि उन्होंने शिकायत दी है और प्रशासन की ओर से एक सप्ताह का समय मांगा गया है। जिसके बाद अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे कड़ा निर्णय लेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें