फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में समाजसेवी हरपाल बुडानिया ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज

समाजसेवी हरपाल सिंह बुडानिया ने गांव चंदड़ स्थित एचएसजी ग्रुप परिसर में स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान हरपाल सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज लहराने के बाद सेल्यूट किया। बुडानिया ने आजादी दिवस पर अपने कर्मचारियों को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। हरपाल सिंह ने कहा कि देश के अनेक शहीदों ने देश को आजाद करवाने के लिए हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति दी है, जिसके चलते हम आज खुली हवा में सांस ले रहे है। बुडानिया ने कहा कि आज के दिन हमें देश के सभी शहीदों को नमन करते है और युवाओं से यही अपील करते है कि नशे से दूर रहकर खेलो और शिक्षा में ध्यान दे। वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा की बहुत जरूरत हैं क्योंकि जिस प्रकार उन्होंने फैक्ट्री लगाकर रोजगार देने का कार्य किया है, इसी प्रकार अनेक फैक्ट्रियां टोहाना में लगेगी जो युवाओं के लिए रोजगार का केंद्र बनेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें