फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में पीने के पानी में सीवरेज का पानी मिक्स, एक महीने से दुकानदार परेशान

शहर के रतिया रोड पर पीने के पानी की सप्लाई में सीवर का काला पानी आने से लोग परेशान हैं। वाल्मीकि चौक से आगे का यह मामला है, जहां दुकानदारों का कहना है कि पिछले एक महीने से नलों में पीने के पानी की जगह बदबूदार काला पानी आ रहा है। दुकानदारों ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा खंभे लगाए जाने के दौरान पेयजल पाइप लाइन समस्या हो गई। तभी से यह समस्या शुरू हुई है। नलों में इतना काला और गंदा पानी आ रहा है कि उसे पीना तो दूर, इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकता। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाल्टी और जग में भरने पर पानी पूरी तरह काला नजर आ रहा है, जिसमें झाग भी उठ रहा है। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि इस संबंध में बिजली विभाग, पब्लिक हेल्थ विभाग के जेई और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। फोन करने पर सिर्फ आश्वासन दिया जाता है कि अभी आ रहे हैं, अभी ठीक कर रहे हैं। दुकानदारों ने कहा कि त्योहारों का समय है और गंदा पानी आने से भारी दिक्कत हो रही है। गंदा पानी पीने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। कई लोगों को रोग होने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पाइप लाइन को ठीक करवाकर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें