शहर पुलिस द्वारा शहर की विभिन्न कॉलोनियों में नशा तस्करों पर कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया। जिसके तहत नशा तस्करों के घर में जांच की गई। इस दौरान ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए धारा-172 के तहत नोटिस दिए गए। जानकारी अनुसार सुबह करीबन पांच बजे शहर की इंदिरा कॉलोनी, रामनगर, प्रताप कॉलोनी, किला मोहल्ला सहित संदिग्ध कॉलोनियों में डॉग स्क्वायड के साथ जांच की गई जहां एक व्यक्ति से 18 बोतल शराब बरामद की गई जिसके खिलाफ कार्रवाई जारी है। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि शहर में यदि कोई होटल संचालक गलत कार्यों में संलिप्त मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।