शहर के डांगरा रोड स्थित लघु सचिवालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क एनसीडी जांच कैंप लगाया गया जिसमें मरीजों के शुगर व बीपी की निशुल्क जांच की गई। इस जांच के बाद नागरिक अस्पताल की टीम द्वारा जरूरी परामर्श भी दिया गया। यह कैंप नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ कुणाल वर्मा के निर्देशानुसार लगाया जा रहा है ताकि लोगों का स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। डॉ. कुणाल वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों द्वारा शहर के विभिन्न जगह पर विभाग द्वारा एनसीडी, आभा व निरोगी योजना के तहत कैंप लगाए जाते हैं जिसका लाभ शहर की जनता को मिल रहा है।