रोहतक में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्राथमिक स्कूली मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में एसवीएम स्कूल के छात्र संयम मोंगा ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिला फतेहाबाद का नाम रोशन करने का काम किया। संयम की इस उपलब्धि से स्कूल व परिवार में खुशी का माहौल हैं। संयम ने इस प्रतियोगिता में बढ़ते प्रदूषण को लेकर प्रस्तुति दी जिसे निर्णायक मंडल ने खूब सराहना की है। स्कूल निदेशक बलदेव सैनी ने प्रिंसिपल नीरू सैनी, कोऑर्डिनेटर पायल मेहता व अध्यापक मण्डल को बधाई दी है।