फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में अग्रसेन स्कूल का संजीव जिले में तृतीय, स्कूल में खुशी

टोहाना शहर के रेलवे रोड स्थित महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संजीव कुमार ने दसवीं परीक्षा परिणाम में 494 अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है जिसके बाद से संजीव के स्कूल में परिवार में खुशी का माहौल है संजीव के पिता प्रेमचंद बिजली बोर्ड जाखल में जेई के पद पर कार्यरत है जबकि माता रिंकू देवी ग्रहणी है। संजीव ने बताया कि वह घर जाकर 6 से 8 घंटे पढ़ाई करता था, अभी मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है और आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहता है। उसने बताया कि सोशल मीडिया का बिल्कुल भी प्रयोग नहीं किया जिसका चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है। संजीव हैदरवाला गांव का रहने वाला है। संजीव की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रिंसिपल गणेश कौशिक, एडमिनिस्ट्रेटर अमीषा गर्ग ने बधाई दी है और कहा कि स्कूल में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई दी जाती है. जिसके चलते संजीव ने यह उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें