फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना: सफाई कर्मचारियों ने रात को सड़क पर उतर कर किया विरोध प्रदर्शन, नगर पालिका के खिलाफ की नारेबाजी

टोहाना शहर में रात को सफाई कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। शहर के चंडीगढ़ रोड टोहाना में रात करीब 10 बजे सफाई कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध मार्च निकाला। आरोप है कि प्रशासन पुलिस का सहारा लेकर जबरन कूड़ा उठवाना चाह रहा है, जबकि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसी के विरोध में यह रात्रि प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता बलवान नैन ने कहा कि सदियों से शोषित वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मी भाई-बहनों का यह हक है कि उन्हें पूरा वेतन और सम्मान मिले। सरकार ठेका प्रथा और निजीकरण बंद करे। इनकी मुख्य मांग ठेका प्रथा खत्म कर पक्की नौकरी और पूरा वेतन देने की है, जिसे सरकार मान नहीं रही। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें