फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीएम की घोषणाओं पर हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बोले- सरकार गुमराह कर रही

भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 02 Jul 2024 06:24 PM IST

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सरपंचों को लेकर कुरुक्षेत्र में की गई घोषणाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल ने कहा कि हरियाणा सरकार सरपंचों को गुमराह करने का काम कर रही है। सरपंच पंचायती राज एक्ट को लागू करने और ई-टेंडरिंग को खत्म करने की लगातार मांग कर रहे हैं। उन मांगों पर नहीं आकर सरकार ने सरपंचों के लिए घोषणाएं करके गुमराह करने की कोशिश की है। 7 जुलाई को एसोसिएशन की बड़ी बैठक होगी, जिसमें आगामी फैसला लिया जाएगा। रणबीर गिल ने कहा कि सरपंच इससे संतुष्ट नहीं होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का तब तक विरोध जारी रहेगा, जब तक सरपंचों की असली मांगों को सरकार पूरा नहीं कर देती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें