फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भाव यात्रा पहुंची फतेहाबाद, बोले बृजेंद्र सिंह- राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा शुक्रवार को फतेहाबाद विधानसभा में पहुंची। यहां उन्होंने गांव धांगड़ से इसकी शुरुआत की। धांगड़ से चलकर लघु सचिवालय स्थित बार रूम में पहुंचे। यहां उन्होंने बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में भाग लिया और वकीलों के साथ बातचीत की। इसके बाद पूर्व संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा के प्रतिष्ठान पर बृजेंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बीजेपी को तो ऐसा खेल करने की आदत है। यहां पर 37 विधायक होते हुए भी एक निर्दलीय खड़ा किया गया। विधायक गोकुल सेतिया और मंजू चौधरी की तरह शैली चौधरी को भी धरना देना चाहिए थी। क्रॉस वोटिंग हुई है, यह सच्चाई है, या तो खेल रचा गया है, या रिटर्निंग अफसर ने बदमाशी की है। कुछ तो हुआ ही है। उन्होंने संगठन को लेकर कहा कि कांग्रेस को बीजेपी के साथ मुकाबला करना है तो संगठन मजबूत करना होगा। लीडरशिप जरूरी है, लेकिन संगठन निरंतर काम करता है। संगठन बनने पर बहुत से लोगों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। इससे पहले बृजेंद्र सिंह ने वकीलों से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव के नतीजों का यह मतलब तो नहीं कि सब लोग मैदान छोड़कर घर बैठ जाए। इसलिए उन्होंने सद्भाव यात्रा की शुरुआत की। मैं बीजेपी का सांसद होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के डेढ़-दो घंटे तक वीडियो देखता था। मुझे मेरी पत्नी टोकती थी। फिर भी मुझे देखने में अच्छा लगता था। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि संसद में साथी सांसदों से भी इसको लेकर बहस हो जाती थी। राहुल गांधी की यात्रा से मुझे लगा कि कभी मौका मिला तो ऐसा प्रयास करूंगा। इससे लोगों के साथ निरंतर मिलते हुए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं। पहले के नेता तो लगातार लोगों के बीच रहते थे। मगर पहले वालों और अब वालों में काफी फर्क आ गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें