फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में अमानी अंडरब्रिज के पानी में फंसी रोडवेज बस, बस में सवार थे 25 यात्री

गांव जमालपुर से अमानी फाटक के रास्ते टोहाना होकर शाहतलाई जाने वालीं बस अंडरब्रिज में फंस गई है। जिसके चलते बस में पानी भर गया है और सवारियों ने वीडियो जारी करते हुए मदद की गुहार लगाई है। नागरिक अस्पताल की एएनएम रानी ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि बस पानी में फंस चुकी है, प्रशासन का कोई व्यक्ति सुध लेने नहीं आया है जिससे सवारियों में भय का माहौल बना हुआ है। यह बस फतेहाबाद के रास्ते टोहाना से शाहतलाई जाती है। इस बस में करीबन में 25 यात्री बताए गए है जो परेशान हो चुके है। बारिश के चलते लगातार बस में पानी बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें