फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया: गांव सरदारेवाला में दुकानदार से बाइक सवार तीन युवक दुकान से सामान लेकर भागे

संवाद न्यूज एजेंसी रतिया। गांव सरदारेवाला में बाइक सवार तीन युवक एक जनरल स्टोर की दुकान से मोबिल ऑयल, कोल्ड ड्रिंक की बोतल सहित अन्य सामान लेकर बाइक पर सवार होकर भाग गए। दुकान संचालक ने पुलिस को दी शिकायत देकर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव सरदारेवाला निवासी धर्मवीर मेहता ने बताया कि गांव में उसके पिता जनरल स्टोर की दुकान करते है। मंगलवार सुबह उसके पिता दुकान पर बैठे थे। बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उनमें से एक युवक दुकान के बाहर बाइक पर खड़ा रहा और दो युवक दुकान के अंदर चले गए और उसके पिता से मोबिल ऑयल, कोल्ड ड्रिंक व अन्य सामान मांगा और सभी सामान लेकर पिता को बिना पैसे दिए दुकान से बाहर आ गए और बाइक पर सवार होकर पंजाब क्षेत्र की तरफ भाग गए। मामले का पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। ब्राहम्णवाला चौकी इंचार्ज दलबीर का कहना है कि दुकान से सामान लेकर भाग जाने की शिकायत आई है, पुलिस टीम मौके पर गई है। मामले की जांच कर आरोपी युवकों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें