फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में राज्यसभा सदस्य बराला ने दमकौरा में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

केंद्र सरकार के सफल और विकासोन्मुखी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को गांव दमकौरा के खेल मैदान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बराला ने बच्चों के साथ मिलकर पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकृति की धरोहर हैं और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित व समृद्ध भविष्य की आधारशिला भी। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प चल रहा है। हम सभी का दायित्व है कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण में योगदान दें। कार्यक्रम में बराला ने हरित भारत-समृद्ध भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। इस दौरान अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों ने भी पौधारोपण किया। कार्यक्रम के अंत में बराला ने सभी सहभागियों का आभार जताया। गांव के खेल मैदान में विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधे लगाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें