फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में धारसूल मार्केट कमेटी के चेयरमैन बने राममेहर

धारसूल गांव में स्थित मार्केट कमेटी रेस्ट हाउस परिसर में नवनियुक्त चेयरमैन राममेहर धारसूल, वाइस चेयरमैन और अन्य सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष परवीन जोड़ा, भाजपा नेता जयदीप बराला, सचिव रोशनलाल सहित अनेक नेता व अधिकारी मौजूद रहें। इस दौरान नवनियुक्त चेयरमैन ने कहा कि किसानों और मार्केट कमेटी प्रशाशन के बीच तालमेल बनाने का काम किया जाएगा ताकि किसानों को फसल बेचने में कोई दिक्कत न आए। किसानों की फसल का एक एक दाना सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी पर खरीदा जा रहा है और आगे भी खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी ने छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर मेहनत का फल दिया है, जब सरकार द्वारा लिस्ट जारी की गई उस समय वे अपनी बेटी का तीसरा जन्मदिन मना रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें