जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को स्वामी नगर में पेयजल के अवैध कनेक्शनों को वैध करने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में पहले दिन सिर्फ 10 फाइलें ही पहुंची। दिन भर अधिकारी आवेदनों का इंतजार करते रहे। मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के जेई बलविंद्र, जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली, कर्मचारी नीरज मौजूद रहे। विभाग के अधिकारियों को यहां से 50 से ज्यादा फाइलें पहुंचनी की उम्मीद थी। विभाग की तरफ से बुधवार को भी शिविर लगेगा। विभाग की तरफ से नगर परिषद सीमा में शामिल होने के बाद अवैध से वैध हुई कॉलोनियों में पेयजल की पाइप लाइन डाली गई है। इसके चलते विभाग अब इन कॉलोनियों में घरों के अवैध कनेक्शनों को भी वैध कर रहा है। कनेक्शन को लेकर विभाग की तरफ से छूट भी दी गई है।