नगर परिषद कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को छठे दिन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर्मचारी नेता सुरेश ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। नगर परिषद कार्यालय के में जमा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नेता सुरेश ने कहा कि आम जनता का ध्यान रखते हुए महामारी के दौरान भी अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करते हैं लेकिन सरकार हमें गरीबी में जीने को मजबूर कर रही है। सरकार ने जो हमारा हक बनता है, वह नहीं दे रही। सरकार भेदभाव की नीति कर रही है, इसे बंद करो। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पुरुष और महिला कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने सरकार से वेतन विसंगतियों को दूर करने और नियमितीकरण की मांग की है। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें न माने जाने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।