फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में वार्डो में नहीं लगेंगे प्रॉपर्टी आईडी समाधान कैंप, प्रशासन ने किए बंद, कार्यालय में करवानी होगी ठीक

नवीन दलाल Updated Tue, 14 Jan 2025 05:09 PM IST

फतेहाबाद नगर परिषद प्रशासन ने सात जनवरी से वार्डो में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर शुरू किए गए समाधान कैंप को बीच में ही बंद कर दिया है। ये कैंप 27 जनवरी तक चलने थे लेकिन शिविर में प्रॉपर्टी मालिकों के न आने के चलते बंद कर दिया है। अब नगर परिषद कार्यालय में आकर ही प्रॉपर्टी आईडी को ठीक करवाना होगा और स्वयं सत्यापित करवा सकेंगे। जबकि पहले मैनुअल ही प्रॉपर्टी आईडी को ठीक करने का प्रावधान रखा गया था। स्वयं सत्यापित को लेकर नगर परिषद ने चार टीमें बना दी है और प्रत्येक टीम में चार-चार सदस्यों को शामिल किया गया है। टीमों को प्रॉपर्टी मालिकों का रिकॉर्ड दिया गया है और जिन्होंने स्वयं सत्यापित नहीं करवाया है। टीमों ने प्रॉपर्टी मालिकों को स्वयं सत्यापित के लिए फोन करके बुलाना शुरू कर दिया है। फोन करके टीमें लगातार प्रॉपर्टी मालिकों पर स्वयं सत्यापित करवाने के लिए दबाव डाल रही है। वजह ये है कि जिले के पांच शहरों में सिर्फ 31 फीसदी प्रॉपर्टी ही स्वयं सत्यापित हुई है। शहर फतेहाबाद में 42607 में से 9911 प्रॉपर्टी ही स्वयं सत्यापित हो पाई है। इसमें प्रॉपर्टी मालिक को परिवार पहचान पत्र से लिंक करवानी है और बताना है कि प्रॉपर्टी आईडी का जो रिकॉर्ड है वह ठीक है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें