डांगरा रोड स्थित किसान विश्रामगृह में "एक देश, एक चुनाव" अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने शिरकत की। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष एक देश, एक चुनाव अभियान मदन मोहन छाबड़ा, जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य ने शिरकत की। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि एक देश चुनाव लागू होने से देश को आर्थिक लाभ होगा वहीं देश हर समय चुनाव में जाने की स्थिति से बचा रहेगा। जब भी देश व प्रदेश में चुनाव सम्पन्न होते है, उसके बाद सरकार विकास कार्य करवाने के लिए आगे बढ़ती है तो कोई न कोई चुनाव आ जाता है और आदर्श चुनाव आचार संहिता। आ जाती है जिससे अधिकारी व कर्मचारी चुनाव में व्यस्त हो जाते है। उन्होंने कहा कि इस प्रकिया को लेकर सभी राजनीतिक दलों को साथ में आना चाहिए और राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन करना चाहिए। बबली ने कहा कि क्षेत्र की अनेक समाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव देश के लिए हर तरीके से लाभदायक है।