फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में किस्त जमा न करने पर गर्भवती से मारपीट

गांव भोड़िया खेड़ा में लोन की किस्त जमा करने के लिए दो दिन की मोहलत मांगने पर गर्भवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल हुई गांव भोड़िया खेड़ा निवासी बिंदु को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला व परिवार ने बताया कि उन्होंने एक निजी बैंक से समूह लोन लिया हुआ है। जिसकी किस्त हर माह की एक तारीख को जमा करवानी होती है। जून माह में उनके बेटे की तबीयत काफी खराब हो गई थी जिस कारण बैंक को किस्त देने वाली राशि इलाज के लिए खर्च हो गई। बुधवार को वह अपने घर में बैठी थी तो दो महिलाएं आई और किस्त जमा करवाने के लिए बोला तो उसने मजबूरी बताते हुए दो दिन का समय मांगा। जिस पर महिलाओं ने बैंक के मैनेजर व अन्य कर्मियों को घर पर बुला लिया। जिसके बाद बैंक के 5 कर्मचारी उनके घर आ गए। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बैंक कर्मचारियों ने महिला के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। महिला गर्भवती होने के कारण घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें