सरवाईकल कैंसर से बचाव के लिए शनिवार को एचपीवी वैक्सीन की डोज किशोरियों को लगाई गई। नागरिक अस्पताल में जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर किशोरियों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया और इसके बाद वैक्सीन लगाई गई। किशोरी प्रतिज्ञा ने नागरिक अस्पताल में सबसे पहले वैक्सीन लगवाई। पीएम नरेंद्र मोदी ने सरवाईकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन एचपीवी की शुरूआत की गई। इसके बाद नागरिक अस्पताल में रजिस्ट्रेशन करवाने वाली किशोरियो को वैक्सीन की डोज दी गई। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार, सीएमओ डॉ.बुधराम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सन्नी मल्होत्रा, डॉ.विष्णु मित्तल, डॉ.गिरीश, बनवान सिंह समेत स्टाफ मौजूद रहा।