फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में यातायात नियमों बारे पुलिस ने किया बच्चों को जागरूक

बजरंग मॉडल स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। स्कूल के बच्चों ने खंड स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आजाद नगर स्थित बजरंग मॉडल स्कूल में सब इंस्पेक्टर धर्मचंद जाखड़ के नेतृत्व में ट्रैफिक नियम संबंधित जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस सेमिनार में धर्मचंद द्वारा स्कूल के बच्चों को ट्रैफिक रूल्स, सड़क सुरक्षा चिन्ह, सड़कों के प्रकार, यातायात रूल्स जुर्माना के बारे में गहराई से जानकारी दी गई। सेमिनार में मुख्य वक्ता द्वारा बच्चों को हेलमेट पहनने संबंधी लाइव डेमो भी दिखाया गया। हेलमेट पहनने से हमारे शरीर के मुख्य हिस्सा सिर की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने बच्चों को नशा जागरूकता संबंधी व साइबर क्राइम के बारे में भी बच्चों को अवगत करवाया गया। बच्चों को बताया गया कि आप सभी सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करने के लिए अपने अभिभावकों को जागरूक करें जिससे राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। कार्यक्रम के दौरान खंड स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि धर्मचंद, स्कूल निदेशक विनय वर्मा, प्रधानाचार्य अंजू वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तीन स्तरों में कक्षा तीसरी से 12वीं तक के टोहाना खंड के सभी राजकीय व प्राइवेट स्कूलों ने हिस्सा लिया था। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में बजरंग मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने असाधारण प्रतिभा दिखाते हुए तीन हुई स्तरों में प्रथम स्थान प्राप्त किए। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः प्रिया, नूर, तमन्ना सौम्य, स्तर 2 में शुभम, चिराग और जैस्मिन ने तथा स्तर 3 में अभिषेक, यतीश मंगल, जतिन भारद्वाज ने प्राप्त किए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि धर्मचंद व उनके सहायक गुरप्रीत सिंह तथा निर्मल सिंह को स्कूल मैनेजमेंट कमेटी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें