फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: लालबत्ती चौक पर पुलिस ने बुलेट बाइक का काटा 23 हजार का चालान

शहर के लालबत्ती चौक पर सोमवार को यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान एक बुलेट बाइक चालक को रूकवाकर दस्तावेज जांचे गए तो पूरे नहीं मिले। जिसके बाद उस पर 23 हजार रुपये का चालान किया गया। यातायात थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। उन्होंने कहा कि कई वाहन चालक बिना हेलमेट, बिना कागजात या गलत तरीके से संशोधित वाहनों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे हादसों की संभावना बढ़ जाती है। यातायात पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान कई अन्य दोपहिया वाहनों के भी चालान काटे गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें