फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना रेलवे स्टेशन पर पुलिस का फ्लैग मार्च, किसान आंदोलन के मद्देनजर बढ़ाई गई सुरक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी टोहाना। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के चलते शहर के रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने पैदल गश्त कर यात्रियों और किसानों से बातचीत की। रेलवे स्टेशन के बाहर और प्लेटफॉर्म पर कई पुलिस अधिकारी वर्दी में नजर आए। अधिकारी स्टेशन के मुख्य द्वार से होते हुए प्लेटफॉर्म, फुटओवरब्रिज और रेलवे ट्रैक के पास तक गश्त करते नजर आए। पुलिस अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि ये रूटीन गश्त है। उन्होंने कहा कि किसान दिल्ली आंदोलन के लिए पहुंच रहे हैं, उसके चलते लोगों को पहले ही समझाया जा चुका है कि इसकी अनुमति नहीं है। हमारा मकसद सिर्फ यह है कि कोई संदिग्ध गतिविधि या अनियमित घटना न हो। अधिकारियों के आदेश के अनुसार यह गश्त की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें