टोहाना के रतिया रोड स्थित अनाज मंडी में सरकारी धान की खरीद की जा रही है, जहा मार्केटिंग बोर्ड द्वारा सीजन शुरू होने से पहले सड़को के गड्ढे भरने के लिए पैच लगाए गए थे जो सीजन खत्म होने से पहले ही उखड़ गए है। इन पैच के उखड़ जाने के बाद किसानों, मजदूरों ने विभाग पर घटिया मैट्रियल का प्रयोग करके भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए है। किसानों ने सरकार से उक्त कार्य की नियमानुसार जांच करने की मांग की है ताकि गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जा सके। किसान जिले सिंह, राजेश और राजबीर ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की सुविधा को लेकर पैच वर्क लगाए गए थे लेकिन अधिकारियों ने भ्रष्टाचार मचाते हुए घटिया सामग्री का प्रयोग किया है जिससे ये पैच उखड़ गए है। अब किसानों का धान इस खड्डों में गिरकर खराब हो रहा है, साथ ही ट्रैक्टर ट्राली भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले की विभागीय जांच के बाद नियमानुसार कार्यवाही होनी चाहिए।