फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में पंचायत विभाग का पटवारी 50000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

टोहाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबाला की टीम ने खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय में कार्यरत पटवारी उमेद बुरा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई डीएसपी अंबाला ओमप्रकाश नैन के नेतृत्व में की। पटवारी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए टीम ने एक विशेष योजना बनाई थी। गांव पारता निवासी कपिल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पटवारी उमेद बुरा श्यामलात जमीन के बदले 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। कपिल ने इसकी सूचना विजिलेंस विभाग को दी थी। विजिलेंस टीम ने शिकायतकर्ता कपिल को नोटों के नंबर लिखकर और उन पर रंग लगाकर दिए। जैसे ही उमेद बुरा ने ये रुपये लिए, टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया। उसके हाथ पानी में डुबोने पर रंग लाल हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। गिरफ्तारी के बाद टीम ने पटवारी उमेद बुरा के कमरे और संबंधित रिकॉर्ड की भी गहन जांच की है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें