फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना के शहीद चौक की दुर्दशा पर रोष, संगठनों की चेतावनी- 15 अगस्त को नहीं करने देंगे माल्यार्पण

संवाद न्यूज एजेंसी टोहाना। हिसार रोड स्थित शहीद चौक की जर्जर हालत और पुनर्निर्माण न होने से शहर के सामाजिक संगठनों व किसान नेताओं में गहरा रोष है। रविवार को चौक पर एकत्रित हुए संयुक्त किसान मोर्चा, अखिल भारतीय सभा, पगड़ी संभाल जट्टा और बीकेयू एकता उग्राहां के पदाधिकारियों ने सरकार व प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी। मनदीप सिंह ने कहा कि प्रशाशन द्वारा चौक का एरिया छोटा करने की तैयारी है। उन्होंने कहा, "ट्रैफिक नियमों की पालना न करने से चौक टूटते हैं, चौक की वजह से एक्सीडेंट नहीं होते। चंडीगढ़ में इससे चार गुना बड़े चौक हैं, पर वहां हरियाली है। यहां पौधे सूख रहे हैं, क्या पानी के लिए भी टेंडर चाहिए?" उन्होंने मांग की कि चौक का आकार यथावत रखकर सौंदर्यकरण किया जाए। चेतावनी दी कि निर्माण न हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा और 15 अगस्त को किसी भी मंत्री को माल्यार्पण नहीं करने दिया जाएगा। "ये शहीदों का अपमान होगा, हम सहन नहीं करेंगे।" राजकुमार ने बताया कि 1991 से यहां शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की प्रतिमा स्थापित है। "प्रतिमा की हालत देखकर रोना आता है। चौक टूटा है, यहां पशु चढ़ते हैं, गंदगी करते हैं। पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, विधायक परमवीर सिंह या नगर परिषद चेयरमैन, कोई सुध नहीं ले रहा।" उन्होंने दो हफ्ते में जीर्णोद्धार और मेंटेनेंस की मांग की। स्थानीय लोगों ने बताया कि टूटी ग्रिल के कारण पशु अंदर चले जाते हैं। शुक्रवार को भी एक ट्रक भी यहां फंस गया था। संगठनों का कहना है कि 20-30 हजार का काम भी नहीं हो रहा, जबकि टेंडर प्रक्रिया के नाम पर महीनों से काम रुका है। सभी ने एकजुट होकर सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की है, अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें