शहर के रेलवे रोड स्थित गुरु जम्भेश्वर मंदिर और बिश्नोई धर्मशाला के 41वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सिंह लोह मरोड़ ने की। कार्यक्रम के तहत रविवार रात्रि जागरण में कथावाचक रामकुमार ने गुणगान किया। सोमवार सुबह हवन के बाद पाहल बनाया गया। इसके उपरांत ध्वजारोहण करने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर रामेश्वर लाल, जगदीश, रामेश्वर गोदारा, ईश्वर बोस्ती, राजेंद्र, कार्यालय सचिव मनोज कुमार उपस्थित रहे।