फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: शहर के रिहायशी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने का विरोध

शहर के गुरुनानक पुरा मोहल्ले में नागरिक अस्पताल और स्कूल के समीप मोबाइल टॉवर लगाए जाने का मंगलवार को स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। घनी आबादी के बीच लगाए जा रहे इस टॉवर को लेकर मोहल्ला के लोगों में रोष है। सुरक्षा और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए लोगों ने अब प्रशासन से शिकायत के साथ-साथ कोर्ट में याचिका दायर की है। आरोप है कि टॉवर लगाने के लिए अनुमति नहीं ली गई है। हालांकि इस मामले में नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि अनुमति से ही टावर लगाया जा रहा है। मोहल्ला वासियों का आरोप है कि टॉवर लगाने के लिए अनुमति जमीन की ली गई थी, लेकिन कंपनी नियमों के विरुद्ध इसे मकान की छत पर स्थापित कर रही है। रिहायशी इलाका होने के कारण आसपास के घरों की मजबूती और सुरक्षा पर खतरा हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन से तथ्यों को छिपाकर यह निर्माण कार्य किया जा रहा है। टॉवर के लिए बनाया गया अर्थिंग प्वाइंट गली के बीच में है। इससे बारिश के दिनों में या तकनीकी खराबी की स्थिति में गली में करंट फैलने का खतरा बना रहता है। वहीं पास में स्कूल और अस्पताल होने के कारण बच्चों और मरीजों को टॉवर की रेडिएशन से खतरा है। मोबाइल टॉवर से निकलने वाला रेडिएशन बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण मोहल्ला के लोगों को न्याय की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें