फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: भाखड़ा में गिरी कार, एक शख्स की मौत

जाखल क्षेत्र में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। एक कार भाखड़ा नहर में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार टोहाना की तरफ से आकर गांव चांदपुरा की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे नहर में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही पहले इसे लेकर ग्रामीणों द्वारा सूचना दी जा रही थी कि गाड़ी में चार लोगों के मौजूद होने की आशंका थी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जाखल थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत गोताखोरों की टीम को बुलाया और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। नहर में तेज बहाव होने के कारण राहत कार्यों में कठिनाई आई। रेलिंग को तोड़कर नहर में जा गिरी कार गाड़ी की स्पीड इतनी भयंकर थी कि वह नहर किनारे लगी रेलिंग को तोड़कर भाखड़ा में जा गिरी। बता जा रहा है कि उक्त व्यक्ति गांव चांदपुरा में अपने किसी दोस्त को मिलने के लिए आया था। जिसके दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी को बाहर निकाल लिया गया है। गाड़ी में एक व्यक्ति सवार था। कार टोहाना से आ रही थी और टोहाना खंड के समैन गांव निवासी व्यक्ति की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि, गाड़ी से बाहर निकाले गए मृत व्यक्ति की पहचान असलम पुत्र चिरागद्दीन निवासी समैन के रूप में हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। टोहाना डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। गाड़ी को बाहर निकाल लिया गया है। व्यक्ति की पहचान टोहाना के समेंन गांव से हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें