जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक वीरवार को जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद कुमारी सैलजा ने की। बैठक में पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता देवेंद्र सिंह और नगर परिषद के अधिकारी सांसद के निशाने पर रहे। बैठक में गांव भिरड़ाना में पानी समस्या का मुद्दा भी उठा। बैठक में कार्यकारी अभियंता ने पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता देवेंद्र सिंह को जमकर फटकार लगाई। सांसद ने बैठक में पानी के टैंकर को लेकर फटकार लगाते हुए कार्यकारी अभियंता को कहा कि उन्हें मेरे नाम की स्पेलिंग तक नहीं आती है। टैंकर पर गलत नाम लिखे गए, जो टायर लगाए गए वह कटे हुए थे और पुराने लगाए गए है। मेरे से बिना अनुमति के टैंकर को रिलीज कर दिया गया। काम करने का तरीका ही गलत है। मैंने अपनी आंखों से न देखा होता पता ही नहीं चल पाता। बैठक में चिल्ली झील की सफाई न होने और सुंदरीकरण प्रोजेक्ट पर काम न होने को लेकर सांसद ने नगर परिषद के एमई नरेंद्र पंवार को फटकार लगाते हुए कहा कि बैठक में बार-बार सुनना अच्छा लगता है क्या। कम से कम चिल्ली की सफाई करवाई जाए।