फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग चेयरपर्सन की टिप्पणी पर भड़की नर्सिंग स्टाफ, भिवानी में जिला नागरिक अस्पताल में नारेबाजी कर जताया रोष

कुरुक्षेत्र में महिला आयोग की चेयरपर्सन की टिप्पणी को लेकर प्रदेशभर में नर्सिंग स्टाफ भड़क उठी हैं। मंगलवार को भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ एकत्रित हुई और महिला आयोग की चेयरपर्सन को हटाए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि महिला आयोग चेयरपर्सन की टिप्पणी अमर्यादित और अपमान जनक है। इस औहदे पर रहकर नर्सिंग स्टाफ के प्रति इस तरह की टिप्पणी करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ इमानदारी से ड्यूटी निभा रही हैं। अस्पतालों में चिकित्सकों और स्टाफ की भारी कमी के बावजूद नर्सिंग स्टाफ अपना काम पूरी निष्ठा से करती आ रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें