फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में राष्ट्रीय हड़ताल का रोडवेज पर नहीं दिखा असर, सुचारू रूप से चलीं बसें

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों कि ओर से वीरवार को बुलाई गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल का रोडवेज के परिचालन पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला। जिले के डिपो में बसों का संचालन सामान्य रहा और यात्रियों को आवागमन में समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। ड्यूटी पर तैनात रहे कर्मचारी के अनुसार, रोडवेज के लगभग सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे। जहां यूनियन नेताओं ने चक्का जाम का दावा किया था, वहीं धरातल पर स्थिति इसके विपरीत रही। बताया जा रहा है कि रोडवेज के मात्र पांच कर्मचारी ही इस हड़ताल के समर्थन में रहे, जबकि शेष कर्मचारियों ने काम को प्राथमिकता दी। अधिकारियों का कहना है कि सरकार की सख्त हिदायत और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के कारण कर्मचारी काम पर लौटे। सभी रूटों पर परिवहन सेवाएं बहाल जिले के मुख्य रूट जैसे हिसार, रोहतक, गुरुग्राम और अंबाला कि रोडवेज की बसें निर्धारित समय सारणी के अनुसार चलीं। स्थानीय बस स्टैंडों पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ देखी गई, लेकिन पर्याप्त बसें उपलब्ध होने के कारण रूटों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि जनता की सुविधा को देखते हुए प्रशासन पहले से ही सतर्क था। सभी रूटों पर सेवाएं सामान्य हैं और यात्रियों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें