फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: न्यूजीलैंड सरकार से एक माह में सार्वजनिक माफी मंगवाएं :झिंडा

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान जगदीश झिंडा सोमवार को झाड़ साहिब गुरुद्वारा में साहिबजादों के शहीदी दिहाड़े पर चल रहे कार्यक्रम में पहुंचे और भाग लिया। इसके बाद एक कार्यक्रम में पत्रकार वार्ता के दौरान झिंडा ने कहा कि न्यूजीलैंड में नगर कीर्तन के दौरान गो बैक के नारे लगाने की दुनिया भर में निंदा हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और न्यूजीलैंड एंबेसी को पत्र लिखा गया है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने न्यूजीलैंड सरकार को एक महीने का समय दिया है कि ऐसा करने वालों से सार्वजनिक माफी मंगवाएं। नहीं तो एक महीने बाद दिल्ली स्थित न्यूजीलैंड एंबेसी के बाहर प्रदर्शन करेंगे। झिंडा ने कहा कि अगर न्यूजीलैंड सरकार के पास भी जाना पड़ा तो वहां जाकर भी सरकार से स्पेशल मांग करेंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो। यह विश्व स्तर की बात है। ऐसी हरकत से ही धर्म की लड़ाई छिड़ने का डर रहता है। खालसा पंथ ने धर्म व विश्व की एकता के लिए काम किया है। खालसा पंथ के लोग तो सरबत के भले की बात करते हैं। सिख धर्म के काम में कोई विघ्न पाए तो हमारे मन को ठेस पहुंचती है। इसलिए जांच की मांग कर रहे हैं कि क्या किसी ने जान बूझकर यह किया है या कोई और मंशा रही है। पंजाब में धर्म परिवर्तन को लेकर पूछे गए सवाल पर जगदीश झिंडा ने कहा कि धर्म परिवर्तन वो कर रहे हैं, जिन्हें संभाला नहीं गया। इसके लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी इसके लिए काफी जिम्मेदार है। हरियाणा में जो सिख धर्म के लोग हैं, वो पाकिस्तान से आए हैं। हम हजारों एकड़ जायदाद छोड़कर आए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें