फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: नगर परिषद ने एमएम कॉलेज के पास हटवाया अवैध कब्जा, सामान किया जब्त

नगर परिषद की ओर से रतिया मोड़ पर स्थित एमएम कॉलेज के पास एक अवैध रूप से किए गए कब्जे को खाली करवाया। बताया जा रहा है कि उस व्यक्ति के द्वारा करीब 20 सालों से कब्जा हुआ था जिसे सोमवार को नगर परिषद की ओर से खाली करवाया गया। वहीं, शनिवार को पुलिस व सामाजिक संगठन की ओर से इस जगह को खाली करवाया गया था। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि वह दुकानदार चाय की दुकान की आड़ में नशा बेचता है जिस पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई लेकिन रविवार को फिर से दुकानदार की ओर से सामान रख लिया गया था जिसे सोमवार को नगर परिषद के अधिकारियों ने हटवाकर अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें