गांव इंदाछोई में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ "मन की बात" कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सुना। बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री के हर शब्द में राष्ट्रप्रेम, जनकल्याण और नवचेतना का भाव स्पष्ट झलकता है। उनकी बातें हमें न केवल प्रेरित करती हैं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प भी देती हैं।