फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रधानमंत्री के हिसार कार्यक्रम को लेकर मंत्री कृष्ण बेदी ने ली कार्यकर्ताओं की मीटिंग

निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Apr 2025 03:17 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल के हिसार कार्यक्रम को लेकर राज्य मंत्री कृष्ण बेदी फतेहाबाद पहुंचे और बीजेपी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। उनके द्वारा ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रधानमंत्री के हिसार कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की गई। कृष्ण बेदी ने ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है, कार्यकर्ता बसों और अलग-अलग वाहनों के माध्यम से अपने इलाके के लोगों को हिसार कार्यक्रम में लेकर पहुंचेंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए कृष्ण बेदी ने कहा कि यह फतेहाबाद के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार आ रहे हैं। फतेहाबाद पहले हिसार का ही हिस्सा था, फतेहाबाद - हिसार से अलग नहीं है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट बनने से फतेहाबाद के विकास की गति भी और तेज होगी। वही अभय चौटाला के द्वारा एयरपोर्ट को लेकर लगाए गए घोटाले की आरोपों पर कृष्ण बेदी ने कहा कि अभय चौटाला को अब कोई सीरियस नहीं लेता। कृष्ण बेदी ने कहा कि इस एयरपोर्ट से विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें