टोहाना के कैंची चौक पर बाला जी मंदिर के साथ लगती गली में अचानक बिजली के पोल पर लगे मीटर में आग लग गई जिसके बाद गली के लोग जमा हो गए। गली वासी गौरव ने बताया कि वह अपने घर में काम कर रहा था तभी अचानक आवाज सुनाई दी जब बाहर आकर देखा तो मीटर में आग लगी हुई थी यह मीटर पूरी तरह जल चुका है। उसने बताया कि सूचना निगम के अधिकारियों को कर दी गई है, आग के कारण बिजली भी चली गई है।