हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं की भी परीक्षाएं वीरवार को शुरू हो गई। कक्षा दसवीं की पहले दिन गणित की परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी पहुंचे। जिले में 13288 विद्यार्थी गणित विषय की परीक्षा दे रहे है। परीक्षा को लेकर केंद्रों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। उपायुक्त डॉ.विवेक भारती ने केंद्रों के निरीक्षण को लेकर फतेहाबाद, रतिया और टोहाना में एचसीएस अधिकारियों को 10-10 स्कूल अलॉट किए है। इसके अलावा बोर्ड की तरफ से भी चेयरमैन की तीन फ्लाइंग बनाई गई है जो कि निरीक्षण कर रही है।