फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचमुखी शिव मंदिर में तड़के 4 बजे से लगी कतारें

शिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। शहर के रतिया रोड स्थित प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर जोहड़ वाला में आधी रात बाद से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर कमेटी के अनुसार तड़के चार बजे तक मुख्य द्वार के बाहर लंबी कतारें लग गई थीं। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध, जल और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए थे। मंदिर के बाहर बैरिकेडिंग कर लाइन को सुव्यवस्थित किया गया। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गईं। ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए रतिया रोड पर अतिरिक्त जवान तैनात रहे। मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी, प्रसाद और बैठने की व्यवस्था की। कमेटी सदस्यों ने स्वयं मोर्चा संभालकर बुजुर्गों और महिलाओं को प्राथमिकता से दर्शन करवाए। श्रद्धालुओं का कहना था कि पंचमुखी शिव मंदिर की मान्यता दूर-दूर तक है। इसी कारण हर वर्ष शिवरात्रि पर यहां भारी भीड़ जुटती है। देर शाम तक मंदिर में पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें