नगर परिषद प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर पिछले दिनों दुकानों के रैंप तोड़ने व बोर्ड उखाड़ने के खिलाफ व्यापार मंडल ने वीरवार को बाजार बंद रखा है। फतेहाबाद में व्यापार मंडल के आहवान पर हंस मार्केट, मोबाइल मार्केट, थाना रोड, पालिका बाजार पूरी तरह से बंद है। नगर परिषद कार्रवाई के खिलाफ दुकानदार हंस मार्केट में इक्ट्ठे हुए है और यहां से रोष प्रदर्शन करते हुए जवाहर चौक पहुंचेगे और पुतला दहन किया जाएगा। व्यापार मंडल के बंद को लेकर हंस मार्केट में हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरांग दास गर्ग पहुंचे है और व्यापारियों को संबोधित कर रहे है। व्यापारियाें के इस बंद को फतेहाबाद कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, कई संगठनों और पार्षदाें का भी समर्थन मिला है।