भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पंजा खूनी है, इसने सिखों पर लगातार जुल्म किए हैं। सिख समाज इसे भूल नहीं सकता है। गुरुवार को गांव जमालपुर में भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब पर कांग्रेस ने गोलियां चलवाई है।