टोहाना के हिसार रोड स्थित शिव नंदीशाला परिसर में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर हरा चारा, गुड़ और दलिया की सवामणी लगाई। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, भारत विकास परिषद सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पहुंचकर पुण्य का कार्य किया। नंदी शाला संयोजक धर्मपाल सैनी ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व नंदीशाला में धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में शुरुआत से ही सेवा के भाव जगाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों में लेकर आना चाहिए ताकि वह गौ सेवा का महत्व समझ सके। उन्होंने कहा कि सुबह से दोपहर तक क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग के लोग पहुंचकर गौ माता का आशीर्वाद ले रहे है, इसके अलावा नंदीशाला में भजन कीर्तन किए जा रहे है। नंदीशाला में कड़ी चावल का लंगर भी लगाया गया है।