टोहाना के चंडीगढ़ रोड स्थित एक दुकान के बाहर खड़ी नई हुंडई ओरा कार में देर रात्रि आग लग गई जिसके चलते गाड़ी पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की सूचना पर आई दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है। कार मालिक धर्मपाल ने बताया कि 21 नवंबर 2024 को उसने फतेहाबाद से नई गाड़ी ली थी और रोजाना की तरह दुकान के बाहर खड़ी करके गए थे। उसने बताया कि रात्रि के समय वह घर में सोया हुआ था तो रात्रि करीबन डेढ़ बजे लोगों ने उसे उठाया। उसने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं है।