फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर लगी लाइनें, कहीं हुआ खत्म, पुलिस बल किया गया तैनात

एलपीजी की किल्लत के बाद अब पंपों पर पेट्रोल और डीजल के लिए लाइन लगनी शुरू हो गई है। शहर के कई पंपों पर वीरवार को पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया। इसके चलते अन्य पंपों पर लाइन लगनी शुरू हो गई। सिरसा रोड पर बने मांझू पेट्रोल पंप पर हंगामा हो गया और पुलिस बल तैनात किया गया। भारत पेट्रोलियम से जुड़े पंप संचालकों ने बताया कि पिछले तीन दिन से पानीपत से सप्लाई नहीं मिली है, इसके चलते दिक्कत आ रही है। अभी गाड़ी गई हुई और शाम का पहुंचने की उम्मीद है। 100 रुपये मिल रहा पेट्रोल पेट्रोल-डीजल की किल्लत के चलते लोगों में भय हो गया और इसके चलते वाहनों की पंपों पर वीरवार दोपहर को लंबी लाइनें लग गई। शहर के हिसार-सिरसा रोड पर पंपों की लंबी लाइनें लगी रही। कई पंपों पर हंगामे के चलते पुलिस बल तैनात किया गया है। दुपहिया वाहनों में पंप संचालक 100 रुपये से ज्यादा का तेल नहीं दे रहे है। इसके अलावा गाड़ियों में भी 500 रुपये का ही तेल मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें