नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में साढ़े चार करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। जिससे कि पूरे अस्पताल का कायाकल्प किया जा रहा है। संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने विभिन्न सुझाव भी इस कार्य में दिए। वहीं, गुणवत्ता के बारे में भी चर्चा की। इस मौके पर विभिन्न ठेकेदार भी मौजूद रहे। इस अवसर पर नागरिक अधिकार मंच से मोहनलाल नारंग एवं राजीव सेतीया ने कहा कि बड़े गेट के साथ छोटे गेट का प्रावधान व उसके साथ आमजन के लिए फूटपाथ व कॉरिडोर बैठने के लिए बनाया जा रहा है। उससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इससे अस्पताल में भीड़-भाड़ भी कम होगी।