फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी पर इनलो की स्टूडेंट विंग ने किया प्रदर्शन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की टिप्पणी को लेकर इनेलो की स्टूडेंट विंग के कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिला। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया और डॉ. अर्चना गुप्ता का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन कर रहे इनलो की स्टूडेंट विंग के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक पदों पर बैठे नेताओं को बयान देते समय शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और बीजेपी के खिलाफ भी नारेबाजी की। पुतला फूंकने के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की टिप्पणियां दोबारा की गईं तो इनलो की स्टूडेंट विंग की ओर से बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें