प्रदेश की भाजपा सरकार घोषणाओं की सरकार बनकर रह गई है, क्योंकि कई वर्षों पहले घोषित मेडिकल कॉलेज का पत्थर तक सरकार नहीं रख पाई है। यह बात कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष संजय ठरवा ने पत्रकारों से बातचीत ने कही। संजय ठरवा ने कहा कि संत रविदास जी के नाम पर गांव रसूलपुर में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सबसे पहले मेडिकल कॉलेज को पूरा करवाया जाएगा। संजय ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द टोहाना को जिला बनाने की घोषणा करनी चाहिए ताकि टोहाना की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सके। सरकार को हांसी से पहले टोहाना को जिला बनाना चाहिए।